जौनपुर : नौ वर्ष बाद बेटे को देख मां के छलक पड़े आंसू

जौनपुर : नौ वर्ष बाद बेटे को देख मां के छलक पड़े आंसू

मुफ्तीगंज।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
                    क्षेत्र अंतर्गत सूचितपुर गांव निवासी युवक राम जतन यादव (30) को नौ वर्ष बाद घर आने पर परिजनों के आंसू छलक उठे। मां बेटे से लिपट कर काफी दर तक रोती रही। राम जतन अपने बड़े भाई शिवजतन यादव के साथ मुंबई रहता था। नौ वर्ष पहले मुंबई से घर के लिए गोदान ट्रेन से चला लेकिन घर नहीं पहुंचा।

परिवार वालों उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका नहीं चला। कुछ दिन पूर्व रिश्तेदारी के कुछ युवक पटना में परीक्षा देने गए थे स्टेशन पर उक्त युवक को देख तत्काल उसके घर सूचना दी। जानकारी होते ही युवक के बड़े भाई शिवजतन यादव अपने तीन-चार रिश्तेदारों के साथ पटना गए और रामजतन को घर ले आए। नौ साल बाद अपने पुत्र को देख उसकी मां प्यारी देवी अपनी खुशी की आंसू नहीं रोक पाईं।
Previous articleआजमगढ़ : नहीं थम रहा धर्मांतरण का खेल
Next articleजौनपुर : प्रेमिका की कॉल डिटेल खोल सकती है कुलदीप की मौत का राज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?