आजमगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में असलहा सप्लायर को पैर में लगी गोली
# अवैध पिस्टल, तमंचा- कारतूस व बाइक बरामद
सरायमीर। फैज़ान अहमद तहलका 24×7 थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मंगलवार सुबह मुठभेड़ के दौरान जौनपुर निवासी एक असलहा सप्लायर के पैर में गोली लग गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जख्मी आरोपित अबु सहमा को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सरायमीर पुलिस को सूचना मिली कि उक्त थाना क्षेत्र स्थित गाहुखोर श्मशान घाट के पास एक असलहा सप्लायर पिस्टल तमंचा सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव निवासी अबु सहमा पुत्र मो ईसा (28) घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने जेल में बंद तुफैल कुरैशी से लेकर नए उम्र के लड़कों को अवैध असलहा सप्लाई करने की बात स्वीकार की।
बता दें कि तुफैल कुरेशी के पास से एक पिस्टल 32 बोर बरामद हुई थी, जिसमें उसे 27 मार्च को जेल हुई थी। आज पकड़े गए आरोपित अबु सहमा के पास से एक अवैध पिस्टल 32 बोर, एक अवैध तमंचा 303 प्रतिबंधित बोर, 32 बोर 5 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस 32 बोर, 1 बिना नम्बर की यामाहा R15 बाइक बरामद की है।