जौनपुर : डी-सेफ महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
रविवार से लगातार तीन दिवसीय महिला स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कर रही संस्था डीसेफ की एमडी स्वाति सिंह ने सोमवार को महाराजगंज ब्लाक की ग्राम मजीठी में महिलाओं, बच्चियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों, आंगनबाड़ी व आशा बहुओं को माहवारी से जुड़ी समस्याओं पर जागरूक किया।

आगे बताया कि महिलाओं को होने वाली माहवारी में अपने को स्वच्छ रखें, गरीब महिलाएं हमेशा साफ सुथरा कॉटन इस्तेमाल करें, और 2-2 घण्टे पर बदलते रहें, और हो सके तो योजनाओं के अंतर्गत मिल रहे उपयोगी नैपकिन्स (पैड) का ही इस्तेमाल करें। खुले में नैपकिन को न फेंके अन्यथा जो लोग इसके सम्पर्क में आएंगे संक्रमण फैल सकता है। माहवारी संक्रमण से बचाव के लिए उपाय भी बताया।

सभी महिलाएं नैपकिन इस्तेमाल करें अन्यथा गन्दगी से सरवाइकल कैंसर, यूट्रस इंफेक्शन, ओवरी में समस्या आदि हो सकती है। भारत की 60 फीसदी महिलाएं वैकल्पिक वस्तुएं इस्तेमाल करती हैं, अतः हमें जागरूक होना है, स्वरोजगार के लिए सभी महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए स्वावलंबी बनने हेतु डी-सेफ के साथ मिलकर काम करने के उपयोगी टिप्स भी दिया गया। काफी महिलाओं द्वारा स्वरोजगार का ऑफर पाकर उत्साहित होकर स्वाति जी को गले लगा लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत अभियान को ध्यान में रखकर सभी को बचाव के लिए प्रेरित किया गया तथा उपस्थित महिलाओं को विश्वास दिलाया गया कि सस्ते दामों में डी-सेफ कंपनी द्वारा सैनिटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा।















