आजमगढ़ : बिजली के खंभे में उतरे करंट से महिला की मौत

आजमगढ़ : बिजली के खंभे में उतरे करंट से महिला की मौत

सरायमीर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में लगे एक बिजली के खंभे में करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आकर शनिवार की देर शाम एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर गांव निवासिनी लक्ष्मीना (45) पत्नी दयाशंकर शनिवार को अपने खेत पर काम करने गई थी। देर शाम को वह खेत से वापस लौट रही थी। उसी समय एक बिजली के खंभे के सपोर्टिंग वायर में उतर रहे करंट की चपेट में लक्ष्मीना आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजने निकले तो रास्ते में वह सपोर्टिंग वायर समीप मृत अवस्था में मिली। परिजनों की सूचना पर सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Previous articleआजमगढ़ : कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान
Next articleवाराणसी एयरपोर्ट के नाम पर चल रहा है फर्जी ट्विटर एकाउंट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?