आजमगढ़ : भट्ठा संचालक पर हॉकी-लाठी से जानलेवा हमला

आजमगढ़ : भट्ठा संचालक पर हॉकी-लाठी से जानलेवा हमला

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 थाना क्षेत्र के मेेंउड़िया बाजार में कार सवार ईंट भट्ठा मालिक पर दस की संख्या में मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इस दौरान उसकी हॉकी व लाठी से पिटाई कर उसकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भीड़ जुटने पर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

महराजगंज थाना के गोपालपुर गांव निवासी नवनीत सिंह पुत्र स्व. अभिमन्यु ईंट भट्ठा संचालक है। शनिवार की देर शाम वह अपनी कार से भट्ठे पर जा रहा था। अभी वह मो. हम्माद के पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि आधा दर्जन भर लोग वाहन से उसके पीछे लग गए। जिस पर उसने अपनी कार की स्पीड बढ़ा दिया। आगे मेउड़िया बाजार मोड़ पर पहुंचे पर कुछ अज्ञात लोग कार के सामने खड़े हो गए। जिससे उसे गाड़ी रोकनी पड़ी। इस बीच पीछा कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और हॉकी व लाठी से गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसे बाहर खींच लिया और पिटाई करने लगे। इस बीच जब भीड़ मौके पर जुटने लगी तो मनबढ़ हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के बाबत पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
Previous articleआजमगढ़ : सिंगल यूज प्लास्टिक की जागरूकता के साथ शुरू हुई जब्तीकरण की कार्रवाई
Next articleआजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बुजुर्ग की गई जान, 13 लोग झुलसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?