आजमगढ़ : सिंगल यूज प्लास्टिक की जागरूकता के साथ शुरू हुई जब्तीकरण की कार्रवाई
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग एक जुलाई से पूरे देश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसे लेकर जिले में भी जागरूकता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन अब जब्तीकरण की कार्रवाई में भी जुट गया है तो वहीं शनिवार को नपा की तरफ से आम जनता के बीच झोले का भी वितरण किया गया।केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप नगर पालिका परिषद आजमगढ़ व मुबाकरपुर के साथ ही सभी नगर निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध की कवायद जोर-शोर से चल रही है।


















