आजमगढ़ : मदरसों की जांच पूरी, अल्पसंख्यक विभाग ने सौंपी रिपोर्ट

आजमगढ़ : मदरसों की जांच पूरी, अल्पसंख्यक विभाग ने सौंपी रिपोर्ट 

# जनपद में 124 मदरसे बिना मान्यता के ही हो रहे हैं संचालित

आजमगढ़। 
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                      जिले में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की जांच पूरी हो गई है। 124 मदरसे बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं। सदर तहसील में सबसे ज्यादा 42 मदरसे पाए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग ने इसकी रिपोर्ट एडीएम प्रशासन हो सौंप दी है।
प्रदेश सरकार के निर्देश पर जनपद में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की जांच का आदेश हुआ था। सरकार के आदेश के बाद जनपद की सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम का गठन किया गया था। इस टीम को तहसील के अंतर्गत आने वाले मदरसों की जांच कर रिपोर्ट देनी थी। जांच में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने जांच की समय सीमा बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी। जांच पूरी होने के बाद अल्पसंख्यक विभाग को इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी थी।
जिले की आठों तहसीलों से विभाग को बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसों की रिपोर्ट आ गई। जांच के दौरान 124 मदरसे ऐसे पाए गए, जो बिना मान्यता के ही चल रहे हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा मदरसे सदर तहसील में पाए गए हैं। अल्पसंख्यक विभाग ने देर शाम प्रशासन को जांच रिपोर्ट भी भेज दी। बूढ़नपुर तहसील में एक भी मदरसे ऐसे नहीं मिले। जांच रिपोर्ट के अनुसार तहसील सदर में 42, निजामाबाद में 27, मार्टीनगंज में 23, सगड़ी में 16, फूलपुर में 5, लालगंज में 2 व मेंहनगर तहसील में 9 मदरसे ऐसे थे जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं। विभाग ने इन सभी मदरसों की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
इस संदर्भ में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकरी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जांच पूरी हो चुुुकी है। जिले में 124 मदरसे बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है।
Previous articleआजमगढ़ मे बिजली का कनेक्शन लेने बाद 1.91 लाख लोगों ने आज तक नहीं जमा किया एक भी रूपया 
Next articleशाहजहांपुर में धार्मिक ग्रंथ जलाने से आक्रोशित लोगों ने किया आगजनी और बवाल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?