आजमगढ़ : मान्यता की जांच करने पहुंचे बीईओ, विद्यालय पर लटका मिला ताला

आजमगढ़ : मान्यता की जांच करने पहुंचे बीईओ, विद्यालय पर लटका मिला ताला

# सेंट जॉन्स लिटिल पब्लिक स्कूल की वैन की चपेट में आने से हुई थी 4वर्षीय छात्र की मौत 

जीयनपुर।
फैज़ान अहमद 
तहलका 24×7 
                  कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ बाजार में स्कूल वैन की चपेट में आने से चार नवंबर को एक मासूम छात्र की मौत हो गई थी। इस मामले में शुक्रवार को स्कूल की मान्यता की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह को विद्यालय में ताला बंद मिला। आस-पास कोई बोर्ड भी नहीं मिला।
अजमतगढ़ ब्लाक के चुनुगपार सुखपुर गांव में सेंट जॉन्स लिटिल पब्लिक स्कूल चलता है। बीते 4 नवंबर को विद्यालय की वैन छुट्टी के बाद बच्चों को घर पर छोड़ने के लिए अजमतगढ़ बाजार गई थी। इस दौरान गाड़ी से उतर रहा चार वर्षीय छात्र शिव कुमार चौरसिया वैन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चालक की लापरवाही से मासूम की हुई मौत ने सबको झकझोर के रख दिया। चालक के विरूद्घ जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन गिरफ्तार नहीं कर पाई।
बीएसए के निर्देश पर बीईओ अजमतगढ़ निर्भय नारायण सिंह शुक्रवार को विद्यालय की जांच करने पहुंचे थे। लेकिन वहां ताला बंद मिला। बीईओ ने बताया कि यहां न कोई बोर्ड लगा है और न ही विद्यालय के पास कोई मान्यता है। मौके की स्थिति से बीएसए को अवगत कराया जाएगा और निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगा।
Previous articleआजमगढ़ : झाड़-फूंक के दौरान दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार 
Next articleजौनपुर : तीन नए नगर पंचायत के बढ़ने के साथ अब 12 नगर निकायों का होगा चुनाव.. 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?