जौनपुर : तीन नए नगर पंचायत के बढ़ने के साथ अब 12 नगर निकायों का होगा चुनाव.. 

जौनपुर : तीन नए नगर पंचायत के बढ़ने के साथ अब 12 नगर निकायों का होगा चुनाव.. 

# 12 नगर निकायों में 19 जोन व 40 सेक्टर के लिए अधिकारी नामित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
                   निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से हर तरह की तैयारी की जा रही है, इसी क्रम में जोन व सेक्टर भी विभाजित किए गए हैं। जिले में तीन नई नगर पंचायत बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अब 12 नगर निकायों में 19 जोन व 40 सेक्टर बनाए गए हैं, वहीं पूर्व में नौ निकायों में 34 सेक्टर व 16 जोन बनाए गए थे। इसको लेकर अधिकारियों को भी नामित किया गया है।
वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव को लेकर 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। वर्तमान में जनपद में तीन नगर पंचायतें रामपुर, कचगांव और गौरा बादशाहपुर बढ़ गई हैं, इससे अब कुल 19 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाने की आवश्यकता होगी। पांच से छह वार्ड पर एक सेक्टर बनाया गया है और दो सेक्टर पर एक जोन बनाया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों को दी गई है। इनके ऊपर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
Previous articleआजमगढ़ : मान्यता की जांच करने पहुंचे बीईओ, विद्यालय पर लटका मिला ताला
Next articleजौनपुर : प्रत्येक शुक्रवार को हर बैंक में लगेगा पीएम स्वनिधि ऋण वितरण कैंप 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?