आजमगढ़ हादसे में लापता किशोर का नहर में मिला शव, मरने वालों की संख्या हुई सात

आजमगढ़ हादसे में लापता किशोर का नहर में मिला शव, मरने वालों की संख्या हुई सात

बरदह।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                   थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुए हादसे के बाद लापता हुए किशोर का शव रविवार की सुबह नहर से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांवों में लाया गया, परिजनों के अलावा ग्रामीण भी शोकाकुल हो गए। राजघाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
सिधारी थाना क्षेत्र के एकरामपुर गांव से शनिवार की शाम को शिव प्रकाश (27) अपनी आठ माह की गर्भवती पत्नी मीना देवी (25), पुत्री अनुष्का (02) व चचेरे भाई पिंटू यादव (19) व अपूर्ण यादव (15) व चचेरी बहन सरिता (20) के साथ गांव के ही एक व्यक्ति के कार से विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए निकले। कार गांव का ही हरेंद्र यादव (28) चला रहा था। चालक हरेंद्र व सरिता के अलावा सभी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम सभी के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। राजघाट पर परिजनों ने एक साथ ही सभी का अंतिम संस्कार किया। इस हादसे में बाइक सवार सुशील सरोज (30) की भी मौत हो गई थी। सुशील का शव उसके गांव मिर्जा जगदीशपुर थाना बरदह पहुंचा तो वहां भी परिजनों में कोहराम मच गया। सुशील की दुर्घटनाग्रस्त कार की चपेट में आकर मौत हुई थी।
Previous articleआजमगढ़ : सेंध काट घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवर किया पार
Next articleसुल्तानपुर : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?