सुल्तानपुर : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर। ज़ेया अनवर तहलका 24×7 महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर में प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर व तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
आप के बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ के नेतृत्व में प्रदर्शन शहर के तिकोनिया पार्क से शुरू हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रदर्शनकारी वापस तिकोनिया पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रांत अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने जनता पर टैक्स लगाकर अपने मित्रों के 10 लाख करोड़ रुपये बैंकों से माफ करवा दिए। वहीं दूध, दही, छाछ, आटा, दाल, चावल, गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल जैसी दैनिक उपयोग की वस्तुओं को महंगा कर जनता पर बोझ डाल दिया। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाकर 30 से 22 प्रतिशत कर दिया।