आजमगढ़ : हौसला बुलंद गोतस्करों ने पुलिस जीप पर किया पथराव
# पुलिस जीप को मारी टक्कर, जीप सड़क किनारे खंदक में पलटी
ठेकमा।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
बरदह थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घेरेबंदी कर खड़ी पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पुलिस जीप खाई में पलट गई। तस्करों ने टक्कर मारने से पहले पुलिस कर्मियों पर पथराव भी किया। घटना बरदह- मार्टिनगंज मार्ग पर दुबरा पुलिया के समीप हुई।मुखबिर की सूचना पर बरदह पुलिस बुधवार की रात तस्करों को पकड़ने के लिए बरदह- मार्टिनगंज मार्ग पर दुबरा गांव स्थित पुलिया पर घेराबंदी कर खड़ी हो गई। सड़क के बीच अपना वाहन खड़ा कर दिया।


















