आजमगढ़ : 40 लोगों पर बिजिलेंस टीम ने दर्ज कराया मुकदमा

आजमगढ़ : 40 लोगों पर बिजिलेंस टीम ने दर्ज कराया मुकदमा

लाटघाट।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 कस्बा लाटघाट के अमिला रोड और सतना रोड पर बृहस्पतिवार को बिजली विभाग की ओर से छापा मारा गया। मार्निंग रेड में 40 लोग चोरी से बिजली का उपभोग करते हुए पाए गए। उनके खिलाफ विजिलेंस विभाग की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया। विभाग की यह कार्रवाई सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर शाम तीन बजे तक चली।बिजली विभाग की टीम बृहस्पतिवार की सुबह 9:30 बजे कस्बा लाटघाट में पहुंची। एक-एक घर का निरीक्षण किया और 40 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। बिजिलेंस टीम ने मुहल्ले के एक एक घर की जांच की।

इस दौरान 24 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया और 24 लोगों के घरेलू कनेक्शन से कामर्शियल कनेक्शन में तब्दील किया गया। सहायक अभियंता जीयनपुर अखिलेश यादव ने बताया कि बिजली चोरी में अनिल बरनवाल ब्रदर्स, श्रीप्रकाश चौरसिया, मिश्रा क्लासेस सहित 40 लोगों पर मुकदमा और बड़े बकायेदारों में 24 से अधिक लोगों का कनेक्शन काटा गया। इस दौरान कुल 150 घरों की चेकिंग की गई। सहायक अभियंता जीयनपुर अखिलेश यादव ने बताया कि यह कार्रवाई हर हफ्ते होगी और जो लोग कनेक्शन नहीं लिए हैं वे कनेक्शन लें लें। बड़े बकायेदार अपना बिल जमा करा दें। इस दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-2 गोपाल सिंह के नेतृत्व में डिवीजन के समस्त उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता अखिलेश यादव जीयनपुर, सहायक अभियंता विजय यादव बिलरियागंज, सहायक अभियंता सतीश चौहान महाराजगंज एवं अवर अभियंता लाटघाट शन्नी शर्मा मौजूद रहे।
Previous articleआजमगढ़ : हौसला बुलंद गोतस्करों ने पुलिस जीप पर किया पथराव
Next articleआजमगढ़ : एक कुंतल गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?