आजमगढ़ : खौफनाक वारदात ! दोहरे हत्याकांड से सहमा इलाका

आजमगढ़ : खौफनाक वारदात ! दोहरे हत्याकांड से सहमा इलाका

# धारदार हथियार से नानी और नातिन की निर्ममता से हत्या

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                 दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाईं गांव में धारदार हथियार से वारकर नानी और 12 वर्षीय नातिन को मौत के घाट उतार दिया। रविवार सुबह लोगों को इस घटना की जानकारी मिली। दोहरे हत्याकांड की खबर से इलाका सहम गया।आजमगढ़ एसपी अुनराग आर्य खुद मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इस जघन्य वारदात का कारण अब तक सामने नहीं आया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है अभी इस मामले में पुलिस कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।

 

# खुला दरवाजा देख पड़ोसियों को हुई शंका

गुवाई निवासिनी लीलावती गुप्ता का पूरा परिवार बिहार रहकर कार्य करता है। लीलावती के साथ घर में केवल उनकी नातिन आंचल गुप्ता (12) साथ रहती थी। शनिवार की रात रोजाना की तरह दोनों खाना खाने के बाद सो गए। रविवार सुबह लोगों ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा। घर में चहलपहल नहीं दिखने पर अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों ने जब जाकर देखा तो सन्न रह गए। नानी और नातिन का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। दीदारगंज पुलिस के साथ ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया जा रहा है अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद गांव में चारों तरफ चर्चाओं का दौर तेज है।
Previous articleजौनपुर : सेंट जेवियर्स के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने लहराया परचम
Next articleजौनपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया होटल सत्यम सील
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?