आज से बदल जाएगा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय…

आज से बदल जाएगा ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन का समय…

मथुरा/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
              ठाकुर बांकेबिहारी महाराज 26 अक्तूबर बुधवार भाई दूज से बदले हुए समय में दर्शन देंगे। आज से ठाकुरजी के दर्शन का समय परिवर्तन हो जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने बताया कि शीतकालीन समय के अनुसार ठाकुरजी के सुबह 8:45 बजे पट खुलेंगे। इसके बाद 8:55 पर श्रृंगार आरती होगी और दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। 12:30 पर फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे ठाकुरजी के राजभोग आरती के दर्शन होंगे।
Previous articleबेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए योगी सरकार ने अख्तियार किया कड़ा रुख 
Next articleलखनऊ : दो गुटों मे वर्चस्व को लेकर हुआ पथराव और फायरिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?