16.1 C
Delhi
Wednesday, December 10, 2025

आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रस्ट ने शुरु किया एक महीने का नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रस्ट ने शुरु किया एक महीने का नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यशाला का   उद्घाटन निखार ब्यूटी पार्लर खुझीमोड़ हिसामपुर रोड डोभी में किया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि समाज सेविका पायल किन्नर ने किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नारी उत्थान एवं आत्मनिर्भरता के लिए इस तरह के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन निश्चित रूप से प्रशिक्षणार्थियों के लिए कारगर साबित होगा, संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वावलंबी बनाने की इस मुहिम से युवतियां अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ट्रस्ट परिवार द्वारा इस तरह के कई बार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है। संस्थापक दीक्षा सिंह ने कहा इस तरह के कार्यक्रम में बच्चियों का उत्साह देखकर खुशी का अनुभव हो रहा है। बड़ी संख्या में बच्चियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है।
प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने कहा कि बच्चियों को सिखाने के बाद हर सप्ताह एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिससे बच्चियों के अंदर सीखने की चाहत और उत्साह की भावना बनी रहेगी।कार्यक्रम में किरण किन्नर, बबली किन्नर, वंदना यादव, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल, खुशी, ज्योति आदि रहीं, संचालन व आभार महासचिव राधिका सिंह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This