प्रेमिका ने मंडप से दूल्हे को किया अगवा

प्रेमिका ने मंडप से दूल्हे को किया अगवा

# पंचायत के बाद दोनों की दतिया में होगी शादी, दूल्हे ने प्रेमिका से शादी का  किया था वादा

झांसी। 
तहलका 24×7
              रक्सा थाना क्षेत्र के डेली गांव में दिलचस्प घटना सामने आई है, यहां शादी के मंडप में पहुंचकर प्रेमिका ने दूल्हे को ही अगवा कर लिया। प्रेमिका ने दूल्हे को अपनी कार में डालकर सीधे थाने लेकर पहुंची, जहां दोनों पक्षों के बीच लंबी पंचायत हुई।प्रेमिका का दावा है कि उसके और दूल्हे के बीच 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। समझौते के बाद प्रेमिका दूल्हे को लेकर मध्यप्रदेश के दतिया स्थित अपने गांव चली गई, जहां दोनों की शादी होगी।
प्रेमिका ने बताया कि वह और शनी पिछले 10 साल से एक-दूसरे के साथ रहते थे। शनी ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। जैसे ही उसे इस बात की भनक लगी वह सीधे वहां आ धमकी, जहां उसके प्रेमी की शादी हो रही थी। प्रेमिका ने सख्त फैसला लिया और कहा कि वह ऐसा नहीं होने देगी। अपनी मेहनत और दोस्तों की मदद से उसने शनी को मंडप से उठाया और थाने लेकर पहुंच गई। जहां दोनों परिवारों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद शनी ने युवती से शादी करने के लिए तैयार हो गया।
युवती ने शनी से अपनी शादी का वादा लिया और उसे मध्य प्रदेश स्थित दतिया अपने घर लेकर चली गई। जहां अब दोनों की शादी की तैयारियां हो रही है।थानाध्यक्ष शिवकुमार  ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता होने के बाद दूल्हे शनी को लेकर उसकी प्रेमिका अपने गांव दतिया चली गई। अब वहां दोनों की शादी होगी। पुलिस का कहना है कि मामला समझौते के बाद हल हो गया। इस घटनाक्रम में दोनों परिवारों की सहमति से फैसला हुआ।
Previous article15 सौ रुपए के लिए परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड
Next articleआत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रस्ट ने शुरु किया एक महीने का नि:शुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?