आदर्श नगर पंचायत में सुविधा गांव से भी बद्तर

आदर्श नगर पंचायत में सुविधा गांव से भी बद्तर

# संचारी रोग अभियान को पलीता लगा स्वच्छ भारत मिशन के जिम्मेदार

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             नगर पंचायत में टूटी नालियां और नालियां चोक होने से बजबजा रहा गंदा पानी, जो संक्रामक रोगों के फैलने की दावत दे रहा है। नगरवासियों ने नगर पंचायत के जिम्मेदारों को लिखित प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत कराया। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो सका।अब खुद ही जाम नालियों को साफ करने के लिए नागरिक उतर गए। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और नगर पंचायत की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
मजे की बात यह है कि उक्त समस्या पंचायत कार्यालय के ठीक सामने की है। स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने बताया कि नियमित सफाई न होने के कारण वार्ड की नालियों  में गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया, बराबर दुर्गंध आती है। हम लोगों ने कई बार लिखित रूप से शिकायत की, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी निकासी के लिए बनी नालियां टूट गयी हैं। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई है।
नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे न सिर्फ बदबू आती है बल्कि आवागमन में भी असुविधा हो रही है। मोहल्ले में फॉगिंग न होने से डेंगू, मलेरिया व अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय है। वार्ड में गांव से भी बद्तर हालत हो गयी है। कहने को नगर पंचायत है  शिकायत के बावजूद भी नगर पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर मोहल्ले के लोगों ने खुद ही झाड़ू, फावड़ा और टोकरी उठाकर सफाई अभियान शुरु कर दिया। भारी संख्या में लोगों ने श्रमदान किया।
नागरिकों ने मांग की है कि नगर पंचायत जल्द नालियों की मरम्मत कराए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करे, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और बीमारियों से बचाव हो सके। जनता की इस पहल ने एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल इस बात  का है कि नगर पंचायत गम्भीर समस्याओं को लेकर इतना उदासीन क्यों है? आखिर क्या मज़बूरी है कि जनता की समस्या का समाधान करने में पिछड़ रहा है? यह अलग बात की स्वच्छ भारत मिशन का कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता अभियान कैसे साकार होगा। जब खुद जिम्मेदार इसकी धज्जियां उड़ाने में लगे हों?
Previous articleमनबोध सिंह बने यूटा के जिलाध्यक्ष
Next articleबेहोशी की हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल रेफर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?