बेहोशी की हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल रेफर
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
बुधवार सुबह क्षेत्र के गलगला शहीद बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बत्तीस वर्षीय अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस उसे स्थानीय सीएचसी ले गयी। जहां हालत गम्भीर देख पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित उक्त स्थान पर सड़क के किनारे बत्तीस वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। किसी ने इसकी सूचना निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना पर पहुंचे एम्बुलेंसकर्मी उसे स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सांवले रंग व पांच फिट चार इंच लम्बा, इकहरे बदन का युवक टी-शर्ट और जींस पैंट पहना हुआ था। पूछने पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी, जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
















