इंसान महान पैदा नहीं होता है, उसके विचार उसे बनाते हैं महान- डॉ सुनील
# धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस फार्मेसी के नवचार केंद्र में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन में मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी का विचार है कि ‘इंसान महान पैदा नहीं होता है, उसके विचार उसे महान बनाते हैं। विचार और काम की शुद्धता और सरलता ही महान लोगों को आम लोगों से अलग करती है।


















