जौनपुर : सिर्फ मेहनत और लगन से ही सफलता सम्भव- फैज़ान
# 80 प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किया गया प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
शाहगंज। रवि शंकर वर्मा तहलका 24×7 कस्बे के खुटहन रोड स्थित सत्य प्रेम हॉस्पिटल में उत्तर प्रदेश कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्रदाता वी कॉल सॉफ्ट सॉल्यूशन्स प्रा0लि0 के तहत कोर्स मेडिकल रिकार्ड असिस्टेंट तथा असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील कुमार, एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी फैजान अंसारी ने छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण कर उन्हें मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को कहा कि जीवन में रोजगार बहुत अहमियत रखता है, जहां पर भी कार्य करें मेहनत व लगन से करें, क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता सिर्फ मेहनत और लगन से ही सफलता सम्भव है। संस्था प्रधान सलमान ने प्रशिक्षणार्थियों को मेहनत से कार्य करने की बात कही तथा मेडिकल रिकॉर्ड असिस्टेंट के 50 और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 30 प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस दौरान खुशबू, शम्स, समद खान, मो. राजू, पूर्व सभासद डॉ वाहिद, मो. गुलरेज सिद्दीकी, बलवंत यादव, नीतू यादव, आकांक्षा यादव आदि लोग मौजूद रहें I