इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव को मिला प्रशस्ति पत्र

इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव को मिला प्रशस्ति पत्र

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              जफराबाद क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड का सफल अनावरण करने में अहम भूमिका निभाने वाले खुटहन थाने पर तैनात प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विगत 25 मई को जफराबाद थाना क्षेत्र कचगांव नेवादा अंडरपास के पास इमलो क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी एक ही परिवार के पिता और दो पुत्रों की सर कूचकर हत्या कर दी गई थी।
घटना की जानकारी लगने पर अगले दिन सुबह घटनास्थल पर पहुंचे तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव सहित अन्य पुलिस टीम घटना के सफल अनावरण के लिए हर स्तर पर जांच में जुटी थी, शाम होते एक अभियुक्त पलटू राम नागर को गिरफ्तार किया। थाने से हटने के बावजूद भी घटना के सफल अनावरण के लिए इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव लगे रहे।
शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव, डीएम डा. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूछे जाने पर जयप्रकाश यादव ने बताया कि पुलिस की नौकरी में ट्रांसफर और पोस्टिंग लगी रहती है। कहा अपने आप को अपने कर्तव्यों से कभी भी दूर नहीं रखा।
Previous articleजेसीआई संस्कार में कर्नाटक के प्रशिक्षकों ने दिया प्रशिक्षण
Next articleट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?