ट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत

ट्रेन से कटकर मूक-बधिर किशोर की मौत

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              क्षेत्र के गोरारी खलीलपुर गांव में शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मूक-बधिर किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गोरारी खलीलपुर गांव निवासी रामसूरत का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ जो बोलने और सुनने में असमर्थ था, रोजाना की तरह सुबह करीब छह बजे शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गया था।
उसी दौरान जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया। जिसकी घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्यवाई की जा रही है।
Previous articleइंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव को मिला प्रशस्ति पत्र
Next articleश्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों को बांसुरी भेंट कर सिखाया संगीत और संस्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?