उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाहगंज तहसील इकाई का गठन, विकास सिंह बने अध्यक्ष
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की शाहगंज तहसील इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।जिला उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी सतीश कुमार की देखरेख तथा दीपक सिंह जिला कोषाध्यक्ष, विक्रांत चौहान सदर अध्यक्ष,रामेश्वर यादव मंत्री केराकत तहसील के निर्देशन में संपन्न द्विवार्षिक चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

जारी निर्वाचन पत्र के अनुसार विकास सिंह को तहसील अध्यक्ष चुना गया है।इसके अलावा अशोक कुमार कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,रविकांत मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष,विवेक सिंह मंत्री,पंकज पटेल उपमंत्री,राहुल मौर्य कोषाध्यक्ष तथा राकेश कुमार ऑडिटर निर्वाचित हुए।चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष विकास सिंह सिंह ने सभी सीलेखपाल साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकता बनाए रखते हुए लेखपालों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।इस मौके पर सनंदन भट्ट,पवन सिंह,आदर्श सिंह शिवम सिंह,ब्रजेश यादव,संजय वर्मा,श्यामसुंदर,अशोक यादव,विनय कुमार,सचिन सिंह,हरेंद्र कुमार,अल्का मौर्य,दिव्या सिंह, दिनेश यादव आदि लेखपाल मौजूद रहे।


















