उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज,गर्मी से मिलेगी राहत

वाराणसी/नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
               उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, लगातार सक्रिय हो रहे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे इन सिस्टम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड,पंजाब,हरियाणा,उत्तर प्रदेश,दिल्ली और राजस्थान में गरज चमक,तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।26 अप्रैल तक आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।वहीं 27 अप्रैल से मौसम में और बदलाव देखने को मिलेगा,जब कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरु हो सकता है।
यह मौसमी सिस्टम तीन से चार दिनों तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान कभी धूप,कभी बादल और बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा,हालांकि लगातार बारिश की स्थिति नहीं बनेगी।मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है।इसके अलावा 1 और 2 मई को भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।विशेषज्ञों के मुताबिक,इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Previous articleएलआईसी शाहगंज शाखा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 24 घंटे में दावा निपटान कर पेश की मिसाल
Next articleसपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पुलिस समेत कई घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?