सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पुलिस समेत कई घायल

सपा प्रतिनिधिमंडल पर पथराव, पुलिस समेत कई घायल

गाजीपुर। 
तहलका 24×7
              करंडा ब्लॉक के कटरिया गांव में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच तनाव हिंसक झड़प में बदल गया।दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल और पथराव हुआ,जिसमें कई सपा नेता,कार्यकर्ता,ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव,जैकिशन साहू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कटरिया गांव पहुंचा था।
गांव में प्रवेश को लेकर पहले से ही विरोध की स्थिति बनी हुई थी।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आशू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रतिनिधिमंडल को गांव में घुसने से रोक दिया,जिसके बाद माहौल अचानक बिगड़ गया।देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।इस दौरान करंडा थाना प्रभारी  समेत कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए।मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि जिस युवती के मामले को लेकर विवाद की स्थिति बनी, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया गया है।परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।एसपी के अनुसार युवती और आरोपी के बीच पहले से संबंध थे और घटना की रात दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी बातचीत भी हुई थी।
परिजनों द्वारा की गई खोजबीन के बाद युवती द्वारा आत्महत्या की आशंका जताई गई है।उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।कहा कुछ लोग मामले को गलत दिशा देकर जनपद में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं,ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleउत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?