17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

एडीआरएम ने देखी रनिंग रुम की व्यवस्था 

एडीआरएम ने देखी रनिंग रुम की व्यवस्था 

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              एडीआरएम वाराणसी ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के रनिंग रुम का निरीक्षण किया। लगभग 45 मिनट तक की जांच में उन्होंने व्यवस्था को और अच्छी करने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया।एडीआरएम बृजेश कुमार यादव ट्रेनों के पायलट व गार्ड आदि के ठहरने के लिए बने रनिंग रुम पहुंचे।
जहां उन्होंने रसोई में सामानों के रखरखाव, भोजन की गुणवत्ता, ठहरने की जगह पर चादर, तकिया, बिस्तर के अलावा शौचालय, स्नान घर आदि का निरीक्षण किया। परिसर के अंदर और बाहर साफ सफाई की जांच की।
फिलहाल व्यवस्था से संतुष्ट दिखे। उन्होंने मातहत अधिकारियों को परिसर की साज सज्जा और हरियाली के लिए दिशा निर्देश दिया।इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक वीके यादव सहित तमाम विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This