सीएम की महत्वाकांक्षी परियोजना कान्हा गोशाला के लिए भूमि चिन्हित  

सीएम की महत्वाकांक्षी परियोजना कान्हा गोशाला के लिए भूमि चिन्हित  

# एक करोड़ साठ लाख रुपए का बजट प्रस्तावित, नगर पालिका बनाएगा कान्हा गोशाला

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
                 नगर के समीप अयोध्या मार्ग स्थित ताखा पूरब गांव में गो कृष्यादि रक्षणी सभा गोशाला की भूमि को तहसील प्रशासन ने चिन्हित कर नापी कराया है। उक्त भूमि लगभग 3.757 हेक्टेयर यानी लगभग पन्द्रह बीघे में है।उक्त भूमि पर प्राइवेट संस्था के तौर पर पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल की  देखरेख में है। तहसील प्रशासन उक्त भूमि को खाली कर सौंपने का आदेश दे चुकी है।
उक्त भूमि का आराजी नंबर 1736, 1873, 1907, 1908, 1909 जो अभिलेखों में गोशाला के नाम से दर्ज है। इसका कुछ हिस्सा अयोध्या मार्ग स्थित पूर्व में संचालित गोशाला की बाउंड्री के अन्दर और पीछे खेत समेत चिरैयामोड़ स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया सीसी रोड पर है। अरबों की भूमि पर अब योगी सरकार गोशाला बनाकर गोवंशो की सेवा करेगी।
जहां इससे छुट्टा जानवर की समस्या से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी।वहीं भूमि से कब्जेदार को प्रशासन द्वारा तत्काल खाली करने का आदेश दिया है।मामले में तहसीलदार आशीष सिंह ने बताया कि भूमि को खाली नहीं किया गया तो भू माफिया घोषित कर मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जल्द ही काम शुरु किया जाएगा।
Previous articleलखनऊ में निर्मला बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
Next articleएडीआरएम ने देखी रनिंग रुम की व्यवस्था 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?