एसपी के आदेश पर तीन महिलाओं समेत पांच पर केस दर्ज, पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप
खुटहन,जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर खुटहन थाना पुलिस ने शेरपुर पथरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में तीन महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी लालता प्रसाद ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी शुभम,रेखा देवी पत्नी सुरेश,अनीता पत्नी रमेश,आदर्श रजक और अनुष्का पुत्री रमेश उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।पीड़िता के अनुसार,शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंची उनकी पुत्री सानिया,पुत्र अंकित और पति के साथ भी मारपीट की गई।आरोप है कि रेखा देवी ने सानिया को दांत से काट लिया तथा जाते समय सभी आरोपित जान से मारने की धमकी दी गई।

उर्मिला देवी का कहना है कि घटना के बाद थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।एसपी के निर्देश पर खुटहन पुलिस ने पांचों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


















