ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच अंतर्जनपदीय ठग गिरफ्तार

ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच अंतर्जनपदीय ठग गिरफ्तार

अंबेडकरनगर।
रवि धौरवी
तहलका 24×7
                अकबरपुर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने छापा मारकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले अंतर्जनपदीय पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन लाख नकदी रूपये, छह मोबाइल व एक कार भी बरामद हुई है। टीम ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।

एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य जलालपुर मोड़ पर एक कार में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही स्वॉट टीम व अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर तौसीफ अहमद निवासी जेहदीपुर थाना माधोगंज हरदोई, मोईनुद्दीन सिद्दीकी निवासी महरवा पैलेस करैली, थाना करैली जिला प्रयागराज, मोहम्मद अमजद उर्फ गब्बर निवासी तुलसीपुर करैली, रियाज खां निवासी मनोहरदास का पूरा अकबरपुर प्रयागराज, अरविंद उर्फ गुड्डू निवासी किशुनपुर कबिरहा थाना जैतपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से धोखाधड़ी कर अर्जित की गई तीन लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा छह मोबाइल फोन भी मिले। मौके पर मिली कार को भी पुलिस टीम ने कब्जे में ले लिया। अकबरपुर कोतवाली लाने के बाद आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि ये ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उपभोक्ताओं के खाते से पैसे गायब करने का काम करते हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
Previous articleहरियाणा में हैवानियत… सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या
Next articleबिल बकाए में कटी अस्पताल की बिजली, बढ़ी मरीजों को दिक्कत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?