ओमप्रकाश सिंह की टिप्पणी निंदनीय: विजय मिश्र
गाजीपुर।
तहलका 24×7
विजय मिश्र ने पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश सिंह द्वारा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया।उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी पूर्व मंत्री की हताशा और निराशा को दर्शाती है।
पूर्व मंत्री विजय मिश्र ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश सिंह का राजनीतिक जीवन भू-माफिया,शिक्षा माफिया, खनन माफिया,शराब माफिया एवं ट्रांसफर उद्योग से जुड़ा रहा।

उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर भ्रष्टाचार किया जाता रहा।उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है,जिससे विपक्षी नेता परेशान हैं।उन्होंने मनोज सिन्हा को गाजीपुर का गौरव बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बनारस, गाजीपुर,गोरखपुर फोरलेन,मेडिकल कॉलेज,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे,ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे,गंगा नदी पर रेलवे ब्रिज,औड़िहार में मेमू शेड ट्रेनिंग सेंटर एवं रेलवे ट्रेनिंग सेंटर जैसे विकास कार्य हुए।

विजय मिश्र ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने जिला अस्पताल,सौ बेड महिला अस्पताल,ट्रामा सेंटर, स्टेडियम,ऑडिटोरियम,सड़क,पुल एवं बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कार्य कराए।उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ओमप्रकाश सिंह सात बार विधायक,दो बार मंत्री और एक बार सांसद रहे,लेकिन गाजीपुर के विकास के लिए कौन-सा बड़ा कार्य कराया, यह जनता को बताना चाहिए।आरोप लगाया समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के बाद विचारशून्य हो गई है और उसके नेताओं में सनातन व हिंदू समाज के खिलाफ बयानबाजी की होड़ लगी हुई है।


















