लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर आउट कराने का आरोप,हिरासत में पूछताछ शुरु

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत और पेपर आउट कराने का आरोप, हिरासत में पूछताछ शुरु

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
           लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर छात्रा से अश्लील बातचीत करने,अनुचित लाभ का प्रलोभन देने और परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार,विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने थाना महानगर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह ने एक छात्रा से अश्लील वार्तालाप किया और उसे अनुचित लाभ देने का लालच दिया।छात्रा ने बातचीत से जुड़ा ऑडियो विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध कराया,जिसमें परीक्षा के प्रश्नपत्र आउट कराने संबंधी बातें भी सामने आईं।
मामले को गंभीर मानते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति गठित की थी।जांच के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना हसनगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रकरण की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त महानगर द्वारा की जाएगी।आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Previous articleNEET परीक्षा अब होगी ऑनलाइन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
Next articleओमप्रकाश सिंह की टिप्पणी निंदनीय: विजय मिश्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?