कम्पनी के एजेंट से असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटे 55 हजार रुपये 

कम्पनी के एजेंट से असलहे के बल पर बदमाशों ने लूटे 55 हजार रुपये 

# पीड़ित ने दी तहरीर, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
              सुरेरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सोनाटा फाइनेंस कम्पनी के एजेंट के साथ दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाशों ने असलहे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। एजेंट सुरेरी गांव से किस्त के पैसे लेकर जैसे ही गांव स्थित कोठिया की बारी चौराहे के पास पंहुचा तभी पीछे से पहुंचे पल्सर व अपाचे बाइक सवार चार बदमाशों ने फाइनेंस एजेंट को रोककर रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर असलहे की बट से प्रहार कर उसके साथ मारपीट की।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।एजेंट के बैग में क़िस्त का रखा 55 हजार रुपये नगदी समेत एक मोबाइल लूट कर मौके से फरार हो गए। घायल पीड़ित ने एक राहगीर की मोबाईल से 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंट को अपने साथ लेकर बदमाशों की खोजबीन में जुट गई। लूट की सूचना मिलते ही थाना सुरेरी पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पीड़ित एजेंट से पूरे घटना की जानकारी लेते हुए बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है। बताया जाता  है कि जिस रास्ते से लुटेरे घटना को अंजाम देकर भागे थे उसी रास्ते पर कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े थे। लेकिन ज़बतक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते उनके सामने से बदमाश निकल गए। पीड़ित एजेंट सुदीश कुमार मौर्या ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है। थाने पर तहरीर प्राप्त है।
Previous article60 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी संदिग्ध हाल में गायब दंपति का नहीं लगा सुराग
Next articleश्रीमद्भागवत आज के समय की मांग है : व्यास कमल लोचन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?