कलयुगी मां दुधमुंहे का बेरहमी से किया कत्ल, फैली सनसनी
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
जंघई क्षेत्र के सरायममरेज थानांतर्गत पिलखिनी गांव के पूरे जयसिंह बस्ती में एक महिला ने अपने दुधमुहे बच्चे के पेट को नुकीले पत्थर से फाड़ डाला।इसके बाद शव को महुआ के पत्ते के नीचे छिपा दिया।घटना को महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अंजाम देना बताया।उक्त गांव निवासी संतोष यादव मजदूरी करके जीवन यापन करता है।

उसकी पत्नी मनोरमा अपने दुधमुहे बच्चे ईश्वर (पांच माह) के साथ रहती है।बुधवार की शाम संतोष मजदूरी करके घर आया तो देखा कि उसका बच्चा मौके पर नहीं है।उसने पत्नी से पूछा की बच्चा कहां है?पत्नी मनोरमा गुस्से में बोली उसे मारकर तालाब के पास फेंक दिया।इसके बाद संतोष अपने बच्चे को खोजने तालाब के पास गया।जहां बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।घर लौटकर पत्नी से कड़ाई से पूछा तो मनोरमा ने सच्चाई उगल दी।

पत्नी ने बताया कि पशुशाला में महुआ के पत्ते के नीचे शव को छिपाया है,जिसके बाद संतोष मौके पर पहुंचा और शव देख कर हैरान रह गया।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा,जंघई चौकी इंचार्ज शरद सिंह मौके पर पहुंचे और मृत बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया।घटना के बाद मनोरमा का पति पुलिस के डर से भाग गया।पुलिस मनोरमा को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी में रोज कहासुनी होती रहती थी।दोनों की शादी दो साल पहले ही हुई थी।मनोरमा संतोष यादव की दूसरी पत्नी है।थानाध्यक्ष सरायममरेज अतुल कुमार मिश्र का कहना है पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने अपने बच्चे को मौत के घाट उतार दिया।पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

















