अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में उमड़ी भीड़, अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी अलविदा जुमा पर शहर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और देश-प्रदेश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी।शुक्रवार को मुस्लिम समाज में विशेष महत्व रखने वाले अलविदा जुमा की नमाज के लिए सुबह से ही नमाजियों का मस्जिदों की ओर पहुंचना शुरु हो गया।
शहर की प्रमुख शाही अटाला मस्जिद,शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) सहित विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई।शाही अटाला मस्जिद में मौलाना अहमद नवाज ने नमाज अदा कराई,जबकि मौलाना आफाक ने रमजान की फजीलत बयान करते हुए कहा कि रमजान इबादत और बरकतों का महीना है।इस माह में मुसलमान विशेष रुप से तरावीह की नमाज अदा करते हैं,जो केवल रमजान में ही पढ़ी जाती है।
वहीं शाही जामा मस्जिद (बड़ी मस्जिद) में मौलाना अबू हुरैरा ने नमाज अदा कराई और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारा कायम रहने की दुआ कराई।मदरसा हनफिया नवाब यूसुफ रोड स्थित मदीना मस्जिद में मौलाना अहमद रजा जाफरी ने नमाज अदा कराई।इस दौरान मौलाना कयामुद्दीन ने कहा कि रमजान का महीना इबादत के साथ गुनाहों से बचने और तौबा करने का मौका देता है।खानकाह मस्जिद में मौलाना हाफिज मेराज ने कहा कि रमजान का महीना जरुरतमंद, गरीब, बेसहारा और विधवाओं की मदद करने का संदेश देता है।
इसके अलावा शाही किला मस्जिद, शाही झंझरी मस्जिद, शाही लाल दरवाजा मस्जिद, लाल मस्जिद, मोहम्मद हसन मस्जिद, इलाही मस्जिद उर्दू बाजार, आया मस्जिद, आलम मस्जिद, गौशाला मस्जिद, जकरिया मस्जिद, चहारसू मस्जिद, शाही पुल शेर मस्जिद, इंद्रा मार्केट मस्जिद, कचहरी मस्जिद, रेलवे स्टेशन मीरपुर मस्जिद व मियांपुर मस्जिद, मदरसा बदरुल इस्लाम बड़ी मस्जिद शाहगंज सहित जिलेभर की विभिन्न मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।
इस मौके पर मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने बताया कि सभी जुमा मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नगर पालिका की ओर से मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराई गई और चूने का छिड़काव भी कराया गया।
Previous articleकलयुगी मां दुधमुंहे का बेरहमी से किया कत्ल, फैली सनसनी 
Next articleएक जमीन, दो शपथ पत्र, एसडीएम कोर्ट ने पूछा- आखिर सच कौन सा है?
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?