कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसान यूनियन की बैठक में महिलाओं ने किया हंगामा 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसान यूनियन की बैठक में महिलाओं ने किया हंगामा 

# मामला तनावपूर्ण, अध्यक्ष मौके से फरार

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही किसान यूनियन की मासिक बैठक के दौरान अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।विवादित टिप्पणी को लेकर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव और महिला सदस्यों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई में बदल गया।आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिलाओं पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके बाद नाराज महिलाओं ने उन पर लात-घूंसे और जूतों से हमला कर दिया।
देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसमें महिलाएं भी आपस में भिड़ती दिखीं। स्थिति अनियंत्रित न होता देख प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।
हमलावर महिला शीला ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि यूनियन के कार्यों में लूट खसोट और मनमानी की भी शिकायतें लंबे समय से उठती रही हैं। महिलाओं का रोष देखते हुए पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे प्रकरण में संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।
Previous articleखेत में शौच करने से मना करने पर तमंचे से किया प्रहार, हवाई फायरिंग का आरोप
Next articleमहिला पार्षद मृत घोषित, केवाईसी से सामने आई लापरवाही
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?