खेत में शौच करने से मना करने पर तमंचे से किया प्रहार, हवाई फायरिंग का आरोप

खेत में शौच करने से मना करने पर तमंचे से किया प्रहार, हवाई फायरिंग का आरोप

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा मंगारी गांव में कृष्ण देव इंटर कॉलेज के समीप खेत में शौच करने से मना करने पर युवकों ने सत्यम सिंह (25) को तमंचे की मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना गुरुवार की सुबह साढ़े 6 बजे की है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपित हवाई फायरिंग करते फरार हो गए।
बताया जाता है कि खेत के  मालिक सुजीत सिंह का पुत्र सत्यम सिंह सुबह अपने खेत को देखने पहुंचे तो खेत में शौच कर रहे युवकों को मना किया।  दोनों युवक खड़े हो गए और सत्यम को मारने लगे, जब सत्यम ने मारपीट का विरोध किया तो तमंचा निकाल लिए और उसकी मुठिया से सत्यम के सिर पर कई बार वार कर दिया। जिससे सिर पर गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया। घटना के बाद दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
सूचना लगते ही इंस्पेक्टर अतुल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति खेत में कई दिनों से गाय भैंस लाकर चरा रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के द्वारा फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान कर ली गई है।जल्द ही गिरफ्तार होंगे। हवाई फ़ायरिंग की घटना से इनकार किया।
Previous articleकब्रिस्तान के लिए भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे नायब तहसीलदार का ग्रामीणों ने किया भारी विरोध
Next articleकलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किसान यूनियन की बैठक में महिलाओं ने किया हंगामा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?