कानपुर : छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी, सरेराह महिला ने चप्पलों से पीटा 

कानपुर : छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी, सरेराह महिला ने चप्पलों से पीटा 

कानपुर।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
              कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में मैजिक वाहन में छेड़छाड़ से गुस्साई महिला ने युवक को धर लिया और बीच सड़क में उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं, शोर मचने पर काफी लोग जमा हो गए और तमाशबीन बन गए। महिला के गुस्से को देख किसी की बीच बचाव कराने की भी हिम्मत नहीं हुई।
इससे पहले कि पुलिस को बुलाया जाता, आरोपी छूटकर निकल गया। घटना की वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। घटना गुरुवार रात सट्टी थाना से महज 100 मीटर दूरी की है। यहां की एक गांव निवासी महिला गुरुवार को औरैया से मैजिक वाहन में सवार होकर शाहजहां लौट रही थी। औरैया से पुखरायां कस्बे के लिए एक युवक भी मैजिक में सवार हो गया। थोड़ी देर में युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले तो महिला इसको नजरंदाज करती रही, लेकिन बार-बार हरकत से महिला परेशान हो गई। उसने फोन पर अपने देवर को छेड़छाड़ की जानकारी दी।
रात लगभग साढ़े आठ बजे सट्टी थाना से महज 100 मीटर दूरी पर महिला ने मैजिक रुकवाकर युवक को पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने माफी मांगने में देरी नहीं की लेकिन महिला दनादन युवक पर चप्पलों की बौछार करती रही।
इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल साइट्स पर भी अपलोड कर दी। हर तरफ शोहदे की पिटाई की चर्चा शुरू हो गई। सट्टी प्रभारी निरीक्षक आदेश चंद ने बताया कि मौके पर महिला और युवक नहीं मिले। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : पीयू के दो विद्यार्थियों ने पास किया CSIR यूजीसी नेट परीक्षा 
Next articleलखनऊ : प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?