लखनऊ : प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

# जबरन धर्मांतरण के विरोध पर प्रेमिका को फेंका था चौथी मंजिल से

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                 दुबग्गा के डूडा कालोनी निवासी निधि गुप्ता (19) को चार मंजिल से फेंककर हत्या कर फरार चल रहा आरोपी सूफियान शुक्रवार दोपहर में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। घायल हालत में उसे पुलिस हिरासत में ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है। उस पर एक दिन पहले डीसीपी पश्चिम ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
डीसीपी पश्चिम एस चन्नप्पा के मुताबिक मंगलवार रात को सूफियान ने निधि को डूडा कालोनी की चार मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान देर रात को मौत हो गई। इसके बाद से ही आरोपी सूफियान को पुलिस की टीमें तलाश रही थीं। पुलिस को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि सूफियान दुबग्गा के पावर हाउस चौराहे के पास स्थित जागर्स पार्क के पास कहीं देखा गया। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी शुरू की।
पुलिस को देखकर वह पार्क के पास खाली मैदान की झाड़ियों में छिप गया। पुलिस तलाशती हुई जैसे नजदीक पहुंची तो उसने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में सूफियान के दाहिने पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे घायल हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक शुरूआती पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल किया है। अभी उसके ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद पूछताछ कर जेल भेजा जाएगा।

# आरोपी की तलाश में लगी थी 23 पुलिस टीम

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक निधि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूफियान की तलाश में पहले दिन से पांच टीम लगी थी। दूसरे दिन टीम की संख्या बढ़कार 9 की गई। इसके बाद 11 पॉलीगान टीम को भी लगाया गया। उधर, गैर प्रांत भागने की सूचना मिलने पर तीन टीमें राजस्थान, दिल्ली व एनसीआर इलाके में दबिश के लिए भेजी गई। इन इलाकों में उसके कुछ रिश्तेदार रहते हैं। इन ठिकानों के बारे में पुलिस की हिरासत में आये सूफियान के पिता राजू व भाई महफूज ने बताया था।

# धर्म परिवर्तन कर शादी करने का बना रहा था दबाव

पुलिस के मुताबिक दुबग्गा के डूडा कालोनी में रहने वाला सूफियान ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज का रहने वाला है। उसकी और निधि में दोस्ती थी। सूफियान निधि से एक तरफा प्यार करने लगा। उस पर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बना रहा था। इस मामले में सूफियान का परिवार भी शामिल था। परिवार निधि के परिजनों पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इसी को लेकर दोनों परिवारों में मंगलवार रात को विवाद हुआ। इसी बीच निधि भागकर छत पर गई। पीछा करते हुए सूफियान भी चौथी मंजिल पर पहुंच गया। उसने चौथी मंजिल से निधि को फेंक दिया। गंभीर हालत में उसकी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हत्याकांड को लेकर कई सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन भी किया। बृहस्पतिवार को कैंडिल मार्च निकाला गया। तो शुक्रवार को हजरतगंज में बजरंग दल ने गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया।
Previous articleकानपुर : छेड़खानी करना मनचले को पड़ा भारी, सरेराह महिला ने चप्पलों से पीटा 
Next articleलखनऊ : दो साल में जबरन धर्मांतरण के 291 मामले दर्ज, कुल 507 लोगों की हुई गिरफ्तारी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?