कानपुर हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीकर चला रहा था ट्रैक्टर

कानपुर हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पीकर चला रहा था ट्रैक्टर

कानपुर/ लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
                 कानपुर में साढ़-भीतरगांव मार्ग पर हुए हादसे में 26 लोगों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को हुए हादसे में 26 लोगों की मौत हुई थी। ट्रैक्टर खुद राजू चला रहा था और वह नशे में था।

कोरथा गांव से चार किमी पहले ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदक में पलट गई थी। पुलिस ने घायल प्रीति की तहरीर पर राजू निषाद, ट्रैक्टर मालिक प्रहलाद, रामशंकर व बन्ने के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने टीमें बनाकर मुख्य आरोपी राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया था। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से 26 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

1पानी में खोजी गईं थीं लाशें

हादसे के बाद सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। करीब दस थानों का फोर्स भी पहुंचा। तमाम लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। किसी तरह से ट्रॉली हटाकर शव को पानी से निकाला गया। लोग कई घंटे तक लाशें खोजते रहे।

# 8 बच्चे, 5 किशोरियां, 13 महिलाएं की हुई थी मौत

अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 8 बच्चे, पांच किशोरियां व 13 महिलाएं शामिल हैं। मृतक महिलाओं में दो वृद्धा भी हैं।

# इस वजह से हुआ था हादसा

पुलिस की जांच में सामने आया कि गांव निवासी प्रहलाद का ट्रैक्टर था। वापस आते समय खुद राजू ट्रैक्टर चला रहा था। राजू समेत अन्य सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। राजू लहराते हुए तेज रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ा रहा था। अचानक से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ तो वह काबू नहीं कर सका। करीब तीस मीटर दूर जाकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे खंदक में पलट गया और 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
Previous articleबंगाल में विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, आठ की मौत, कई लापता
Next articleअभी नहीं थमेंगे बदरा… आठ अक्तूबर तक यूपी में भारी बारिश के आसार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?