बंगाल में विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़, आठ की मौत, कई लापता
कोलकाता/लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में विजयादशमी के दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान अचानक आई बाढ़ में कम से कम आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई है जबकि कई अन्य लापता हैं।



















