कायस्थ समाज के लिए आजीवन समर्पित रहे कैलाश नारायण सारंग जी- राकेश श्रीवास्तव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर की एक बैठक कैम्प कार्यालय मियांपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष/प्रदेश महामंत्री कायस्थ महासभा ने किया। संचालन जिला महासचिव संजय अस्थाना पत्रकार ने किया।बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व कैलाश नारायण सारंग जी के जयंती पर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए अपना अपना विचार व्यक्त किया। संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव व संरक्षक एससी लाल ने कहा कि पूर्व सांसद स्व. कैलाश सारंग जी ने अपना पूरा जीवन कायस्थ समाज के उत्थान में समर्पित कर दिया।


















