कार पार्किंग विवाद में शिक्षक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

कार पार्किंग विवाद में शिक्षक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
                भेलूपुर थाना क्षेत्र के कबीरनगर स्थित मातृछाया अपार्टमेंट में गुरुवार देर रात कार पार्किंग विवाद को लेकर सनबीम स्कूल के शिक्षक डॉ. प्रवीण झा (48) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।जानकारी के अनुसार डॉ. झा बाजार से लौटकर कार बेसमेंट में खड़ी कर रहे थे।
इसी दौरान अपार्टमेंट के निवासी प्रवीण कुमार झा और आदर्श कुमार सिंह पटेल ने आपत्ति जताई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दोनों ने शिक्षक की पिटाई के बाद ईंट से वार किया। तभी उनका एक और साथी लोहे की रॉड लेकर पहुंचा और सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल शिक्षक को परिजन तत्काल लाइफ हॉस्पिटल ले गए, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने रात तीन बजे कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Previous articleस्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
Next articleउपराष्ट्रपति चुनाव के लिए दो पर्यवेक्षक नियुक्त, 9 सितंबर को होगा मतदान और मतगणना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?