स्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

स्कूल बस की चपेट में आने से शिक्षक की मौत

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
                जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कूल बस की चपेट में आने से केपी इंटर कॉलेज के शिक्षक संतोष बरनवाल (58) की मौत हो गई।वह प्रतिदिन की तरह अपने घर से बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहे थे।
जैसे ही वह सोलंकी बिल्डिंग मटेरियल के पास पहुंचे, उसी दौरान बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उमानाथ सिंह स्कूल की बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जौनपुर शहर से अध्यापक संतोष बरनवाल विद्यालय जा रहे थे।
जैसे ही वह जफराबाद फाटक से पहले पहुंचे थे कि बस उन्हें टक्कर मारते हुए भागने लगी। स्थानीय लोगों व पुलिस ने दौड़ाकर स्कूल बस व चालक को पकड़ा। बस में सवार बच्चों को उतार कर दूसरे बस से स्कूल के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है।
Previous articleअब एसी की जरूरत नहीं!
Next articleकार पार्किंग विवाद में शिक्षक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?