किसान के बेटे ने लिखी सफलता की इबारत, डॉक्टर बनने का सपना हुआ पूरा 

किसान के बेटे ने लिखी सफलता की इबारत, डॉक्टर बनने का सपना हुआ पूरा 

# घर पर रहकर कर पहले प्रयास में हासिल किया लक्ष्य 

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              क्षेत्र के सिंधाई गांव निवासी उत्कर्ष तिवारी ने पहले ही प्रयास में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में 720 में 502 अंक लाकर गांव और जनपद का नाम रोशन किया। उन्हें आल इंडिया रैंक 29600 प्राप्त हुई। वह नीट की तैयारी घर पर रह कर ही पूरी की। इस होनहार की सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है। उत्कर्ष ने प्रारंभिक शिक्षा सर सैयद इंटर कालेज से पूरी की, वह शुरू से ही मेधावी रहा।
वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। पिता सुरेश तिवारी ने बताया कि बेटे को मेडिकल लाइन से रुचि थी। वह बिना किसी कोचिंग के घर पर ही नीट की तैयारी कर रहा था। बेटे की इस उपलब्धि पर गांव में मिठाई वितरण कर ख़ुशी मनाई गई। उक्तर्ष ने अपनी सफ़लता का श्रेय माता, पिता और गुरुजनों को दिया। एमबीबीएस में की पढ़ाई पूरी कर सफ़ल डॉक्टर बनना है।
उन्होंने कहा कि सफ़लता का कोई शार्ट कट नही होता है, ईमानदारी और लक्ष्य के साथ तैयारी किया जाए तो मंजिल जरूर मिलती है। बधाई देने वालों में ग्राम पंचायत सिधाई की पूर्व प्रधान रेनू सिंह, उमेश कुमार सिंह बाबा, प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम, राहुल तिवारी, समर बहादुर सिंह, डॉ. मिथलेश गौड़, रामू तिवारी आदि शामिल रहे।
Previous articleइसराइल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान में फंसे छात्र हलकान, परिजन परेशान
Next articleबरामनपुर में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे खेल युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?