बरामनपुर में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे खेल युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव

बरामनपुर में मिनी स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे खेल युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव

चंदवक, जौनपुर।
तहलका 24×7
               डोभी ब्लॉक के बरामनपुर ग्राम पंचायत के सोनाहवां पोखरा श्री हनुमान गढ़ी देव स्थान के पास 20 जून को जय बजरंग मिनी स्टेडियम और अमृत सरोवर के पक्का घाट निर्माण का शिलान्यास एवं पंचायत भवन व खाद्यान्न केंद्र का लोकार्पण प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्रप्रभार) गिरीश चंद्र यादव करेंगे। यह जानकारी प्रधान एवं भाजपा नेता संजय सिंह ने दी।
संजय सिंह ने बताया कि मंत्री श्री यादव ने जौनपुर के प्रमुख पेट्रोलियम संघ के पदाधिकारी, व्यवसायी और नीलदीप एकेडमी  शिक्षण संस्थान ग्रुप के संचालक प्रदीप कुमार सिंह और ब्लॉक प्रमुख केडी सिंह, पत्रकार कैलाश सिंह की पहल और प्रधान के प्रस्ताव पर क्षेत्र को यह उपलब्धि प्रदान की है। इस बड़ी उपलब्धि को दिलाने में मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की भूमिका अहम है।
प्रधान संजय सिंह के मुताबिक प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रस्ताव देखकर तुरंत स्वीकृत दे दी, उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार समूचे प्रदेश के विकास रथ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निरंतर आगे बढ़ा रही है तो अपने गृह जनपद के किसी क्षेत्र को कैसे पिछड़ने दूंगा। शिलान्यास और लोकार्पण समारोह बरामनपुर गांव के सोनहवां पोखरा के हनुमान गढ़ी के दिव्य स्थान पर 20 जून को शाम पांच बजे आयोजित है।
Previous articleकिसान के बेटे ने लिखी सफलता की इबारत, डॉक्टर बनने का सपना हुआ पूरा 
Next articleNEET में सफल श्रेष्ठा और यशवीर का आकाश इंस्टीट्यूट ने किया सम्मान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?