कुआर बाजार उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने शुभम जायसवाल, नई कार्यकारिणी की घोषणा

कुआर बाजार उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने शुभम जायसवाल, नई कार्यकारिणी की घोषणा

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
                 उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता की संस्तुति एवं प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति से सोमवार को कुआर बाजार इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।यह घोषणा व्यापारियों की बैठक के दौरान की गई।नई कार्यकारिणी में शुभम जायसवाल को अध्यक्ष,कृष्ण कुमार गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष,संजय जायसवाल को मुख्य संरक्षक तथा राकेश सिंह एवं संतोष मोदनवाल को संरक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा अरविंद जायसवाल,विजय कुमार गुप्ता और विनोद सोनकर को उपाध्यक्ष,संजय गुप्ता को महामंत्री,भाई लाल जायसवाल एवं संतोष सेठ को संयुक्त महामंत्री,ब्रजेश सेठ और आशीष जायसवाल को संगठन मंत्री,मुकेश गुप्ता एवं मोहित सिंह पटेल को मंत्री,आकाश जायसवाल को मीडिया प्रभारी तथा ज्ञान प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय और समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।बैठक में क्षेत्र के दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Previous articleसुपारी कारोबार की आड़ में जीएसटी चोरी का आरोप
Next articleवीआईपी पार्टी की प्रदेश महासचिव अंजू बिन्द को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?