17.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

केडी इण्टर कॉलेज में जेसीआई संस्कार की ओर से प्रतियोगिता आयोजित

केडी इण्टर कॉलेज में जेसीआई संस्कार की ओर से प्रतियोगिता आयोजित

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा शनिवार को कस्बा स्थित केडी इण्टर कॉलेज में विविध प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देना रहा।प्रतियोगिता में विद्यालय के जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निर्णायक मण्डल द्वारा मूल्यांकन के बाद विजेताओं की घोषणा करते हुए सीनियर वर्ग में साक्षी गौतम, करण मौर्या, रिद्धिमा चौधरी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में मिथिलेश बिन्द, आकृति व पीयूष यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक डॉ. नीरज सोनी व संस्कार के अध्यक्ष विनायक गुप्ता ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में शामिल हुए अन्य विद्यार्थियों को भी प्रधानाचार्य नीतू सेठ ने ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभा को निखारने में अत्यंत सहायक होती हैं। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजकों ने कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे, जिससे छात्र निरंतर प्रेरित होकर अपनी प्रतिभा को नई दिशा दे सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई संस्कार के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर राम मूरत, रवि यादव, रविन्द्र यादव, प्रेमलता, गरिमा यादव, मधु, सीमा, रंजना, बृजेश यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This