गांव के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं दिलाना लक्ष्य: ओमप्रकाश 

गांव के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं दिलाना लक्ष्य: ओमप्रकाश 

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              कैबिनेट मंत्री पंचायती राज ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि सरकार आम जनता को सरकारी सुविधाएं एक छत के नीचे दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। उसी क्रम में पूरे प्रदेश में मिनी सचिवालय स्थापित किये जा रहे हैं। उक्त बातें शनिवार को पिंडरा विकास खण्ड के चारो ग्रामसभा में नवनिर्मित मिनी सचिवालय के उद्घाटन अवसर कही।
उन्होंने कहा सरकार गांव के निचले स्तर के लोगों के भागदौड़ को कम करने के लिए हर गांव में आवास, आय, जाति प्रमाण पत्र समेत अनेक प्रमाण पत्र के साथ जन्म से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक बन रहा है।
मिनी सचिवालय आम लोगों के लिए सुविधाजनक हो, इसके लिए हर तरह की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों गांव के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं  मिलेंगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रमेश राजभर, एडीओ पंचायत अशोक चौबे, सेक्रेटरी राकेश पाल, सुभासपा नेता गुलाम मोहम्मद, गणेश चौहान, पवन सिंह, उमेश राजभर, कैलाश राजभर, दिनेश राजभर, घुन्नुर राजभर, सत्यदेव राजभर, बिहारी राजभर, श्याम सुंदर पांडे आदि मौजूद रहे।
Previous articleकेडी इण्टर कॉलेज में जेसीआई संस्कार की ओर से प्रतियोगिता आयोजित
Next articleपुलिस ने 48 घंटे के अंदर चोरी गई ट्रैक्टर व बोलेरो किया बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?