कॉलेज में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

कॉलेज में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

अखण्डनगर, सुल्तानपुर। 
दीपक जायसवाल
तहलका 24×7
               श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान में अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी गणित विभाग, राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय, अजमेर रहे। उन्होंने ‘डिफरेंशियल इक्वेशन्स और उनके अनुप्रयोग’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
अपने व्याख्यान में उन्होंने गणित को केवल गणना तक सीमित न मानकर जीवन एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में इसके उपयोग को स्पष्ट किया।उन्होंने कहा कि गणित का महत्व विज्ञान, तकनीक, अर्थव्यवस्था और दैनिक जीवन की जटिल समस्याओं के समाधान में विशेष रुप से देखा जा सकता है। डॉ. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए गणितीय सोच को विकसित करने पर बल दिया।
प्राचार्य डॉ. सिंह ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे व्याख्यान से विद्यार्थियों के ज्ञान और दृष्टिकोण का विस्तार होता है।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अतुल सिंह, संकाय सदस्य, छात्र, छात्राएं, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleअपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleउप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पताल से लेकर कारागार तक का किया निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?